नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- हिन्दुस्तान ब्यूरो, लखनऊ। प्रसिद्ध कृष्णा की उम्दा गेंदबाजी के सामने मेजबान लखनऊ का कोई भी बल्लेबाज इकाना स्टेडियम की पिच पर 40 का आंकड़ा भी नहीं छु पाया। उसी पर गुजरात जायंट्स के कप्तान गिल और बटलर ने लखनऊ के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए अर्धशतकीय पारियां खेल दी। गुजरात ने लखनऊ को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। लगातार दूसरी जीत के साथ गुजरात की टीम लखनऊ को पछाड़कर तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। कृष्णा ने चार विकेट लेकर पहले लखनऊ को आठ विकेट पर 164 रन पर रोक दिया। उसके बाद गुजरात ने गिल (56) और बटलर (60) की पारियों से 18.4 ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। गिल ने पहले विकेट के लिए सुदर्शन (15) के साथ 45 और दूसरे विकेट के लिए बटलर के साथ 84 रन की साझेदारी भी निभाई।लक्ष्य का पीछा करते हुए गुज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.