नई दिल्ली, मई 12 -- लक्ष्य फाइनल में, चार भारतीय मुक्केबाजों को कांस्य ताशकंद। भारत के लिए एशियाई अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में मंगलवार का दिन चुनौतीपूर्ण रहा। लक्ष्य फोगाट अकेले फाइनल में पहुंचे जबकि चार अन्य मुक्केबाजों को सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 75 किलो वर्ग में लक्ष्य ने कोरिया के सियुंगमिन ली को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में नरेंद्र नेल्ला (46 किलो) को उज्बेकिस्तान के अब्दुल्लाह नूरालीव ने 5-0 से हराया। यश यादव (50 किलो) को मंगोलिया के एस उसुखबातार ने 4- से मात दी जबकि निवेश पाल 54 किलो वर्ग में उज्बेकिस्तान के अब्दुलबोसित युर्सुनबोएव से 5-0 से हार गए। यह भी पढ़ें- शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण समेत 15 पदक जीते नमन (70 किलो) को उज्बेकिस्तान के अब्दुवोहिद अब्दुमाजिदोव ...