नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- रोनाल्डो के 'डबल' से अल नस्र का अभियान जारी रियाद। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक महीने की चोट के बाद शानदार वापसी की। उनके दो गोल की मदद से अल-नस्र ने सऊदी प्रो लीग में सबसे नीचे चल रही टीम अल-नजमा को 5-2 से हरा दिया। 41 साल के पुर्तगाली फॉरवर्ड ने दूसरे हाफ में दो गोल किए, जिससे इस सत्र में उनके कुल गोलों की संख्या 23 हो गई। अल-नस्र की लगातार 13वीं लीग जीत ने तालिका में शीर्ष पर उसकी बढ़त को दूसरे स्थान पर काबिज अल-हिलाल से छह अंक तक बढ़ा दिया है। टीम अब तक 27 मैच में 23 जीत और तीन हार और एक ड्रॉ से 70 अंक के साथ शीर्ष पर है। रोनाल्डो को फरवरी के आखिर में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। पिछले महीने चोट के ज्यादा गंभीर होने का पता चलने पर वह इलाज के लिए स्पेन चले गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.