खेल : रैकेटलॉन विश्व चैंपियनशिप में विक्रमादित्य पर दारोमदार
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- रैकेटलॉन विश्व चैंपियनशिप में विक्रमादित्य पर दारोमदार नई दिल्ली। विक्रमादित्य चौफला की अगुआई में भारतीय टीम रॉटरडम में गुरुवार से शुरू हो रही रैकेटलॉन विश्व चैंपियनशिप में लगातार तीसरी बार खिताब जीतने उतरेगी। भारत की छह सदस्यीय टीम में चौफला, प्रशांत सेन, मोनिश मशरूवाला, अक्षय गांधी, राघव जटिया और निधि तिवारी शामिल हैं। रैकेटलॉन भारत खेल संघ ने बुधवार को बताया कि यह टीम चैलेंज कप में भाग लेगी जिसमें भारत ने पिछले साल खिताब जीता था। रैकेटलॉन अनूठा खेल है जो टेबल टेनिस, बैडमिंटन, स्क्वॉश और टेनिस का मिश्रण है और चारों खेलों के कुल स्कोर मिलाकर विजेता का चयन होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.