नई दिल्ली, मार्च 8 -- रैंडेल लगातार गेंदों पर पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज नेपियर (न्यूजीलैंड)। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पांच गेंदों पर लगातार पांच विकेट लेकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। रैंडेल ने रविवार को प्लंकेट शील्ड मैच के दूसरे दिन नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के खिलाफ मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। वह प्रथम श्रेणी में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने 11 ओवर में 25 देकर सात विकेट झटक करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट की टीम 82 के स्कोर पर ढेर हो गई और पहली पारी में 373 रन बनाने वाली सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने उन्हें फॉलोऑन दे दिया। टी-20 में यह उपलब्धि कर्टिस कैम्फर के नाम है। उन्होंने डबलिन में मंस्टर रेड्स के लिए खेलते हुए नॉर्थ-वेस्ट वॉरियर्स के खिलाफ प...