नई दिल्ली, मई 8 -- रुद्रांक्ष पाटिल को 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक भोपाल। महाराष्ट्र के रुद्रांक्ष पाटिल ने हरियाणा के रोहित कन्यान की कड़ी चुनौती को पार करते हुए शुक्रवार को कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल निशानेबाजी में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। युवा निशानेबाज ने फाइनल में 252.9 का स्कोर करके शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि कन्यान (251.9) ने रजत जीता। पश्चिम बंगाल के बैदुरिया बिस्वास (230.8) को कांस्य मिला। पश्चिम बंगाल के अश्मित चटर्जी ने 251.0 के स्कोर के साथ जूनियर वर्ग का खिताब जीता। उत्तर प्रदेश के पीयूष शर्मा (250.5) ने रजत और हरियाणा के रोहित कन्यान (229.1) ने कांस्य हासिल किया। पश्चिम बंगाल के अभिनव साव ने 254.4 के स्कोर के साथ युवा वर्ग का खिताब जीता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...