नई दिल्ली, अगस्त 14 -- रिद्धिमा ने मन्नत की चुनौती तोड़ खिताब जीता बेंगलुरु। भारत की अनुभवी गोल्फर रिद्धिमा दिलावरी ने अंतिम नौ होल में मन्नत बराड़ की कड़ी चुनौती का सामना करते हुए वुमैंस प्रो गोल्फ (डब्ल्यूपीजी) टूर 2026 के 12वें चरण का खिताब जीत लिया। रिद्धिमा ने शुक्रवार को अंतिम दौर में चार अंडर 68 का शानदार स्कोर बनाया। इससे पहले उन्होंने पहले दो दौर में 67 और 71 का स्कोर किया था। तीनों दौर में उनका कुल स्कोर 10-अंडर 206 रहा जिससे उन्होंने मन्नत बराड़ को एक स्ट्रोक से पीछे छोड़ दिया। विधात्री उर्स और हीना कांग ने तीन अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- खेल : सिनसिनाटी ओपन में कोको गफ को 'बाई' रिद्धिमा का यह इस सत्र में चौथा खिताब है। इससे पहले उन्होंने दूसरे चरण, चौथे चरण और छठे चरण की ट्रॉफी ...