नई दिल्ली, अगस्त 12 -- रिद्धिमा दिलावरी ने महिला पीजीटी में बढ़त बनाई बेंगलुरु। रिद्धिमा दिलावरी महिला पेशेवर गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के 12वें चरण में फॉर्म में वापसी करते हुए बुधवार को यहां दौर में पांच अंडर 67 के स्कोर से तीन शॉट की बढ़त बना ली। सत्र के शुरुआती छह टूर्नामेंट में तीन खिताब जीतने वाली रिद्धिमा पिछले कुछ समय से अनुकूल नतीजे हासिल करने में नाकाम रही थीं। पिछले महीने 28 वर्ष की हुईं गुरुग्राम की इस गोल्फर ने पहले दौर में छह बर्डी की लेकिन एक बोगी भी कर गईं। एमेच्योर कीर्तना राजीव, मन्नत बरार और 10वें चरण की विजेता विधात्री उर्स दो अंडर 70 के स्कोर से संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। अनुभवी अमनदीप द्राल, नेहा त्रिपाठी, श्वेता मानसिंह और अनघ वेंकटेश पार 72 के स्कोर से संयुक्त पांचवें पायदान पर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...