नई दिल्ली, जुलाई 29 -- राष्ट्रमंडल टेटे : भारतीय पुरुष, महिला टीमें फाइनल में नई दिल्ली। भारत की पुरुष और महिला टीमें राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस के फाइनल में पहुंच गई हैं। बुधवार को दोनों ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया। दोनों ने प्रतियोगिता में अपना अजेय अभियान जारी रखा। शीर्ष वरीय भारतीय पुरुष टीम ने इंग्लैंड को 3-0 से हराया जबकि महिला टीम को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा लेकिन उसने भी 3-1 से जीत के साथ खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। दोनों वर्गों के फाइनल में अब भारत का सामना मलेशिया से होगा। भारतीय पुरुष टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच गंवाए बिना फाइनल में जगह बनाई। यह भी पढ़ें- खेल : भारतीय जूनियर स्क्वॉश टीमें क्वार्टर फाइनल में यह भी पढ़ें- खेल : शॉटपुट में तूर और गिल फाइनल में पहुंचे यह भी पढ़ें- खेल : राष्ट्रमंडल टेटे : भारत...