खेल : रायबाकिना और स्वियातेक में होगी खिताबी भिड़ंत
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- रायबाकिना और स्वियातेक में होगी खिताबी भिड़ंत टोरंटो। दो बार की मेजर चैंपियन कजाखस्तान की एलिना रायबाकिना और पोलैंड की इगा स्वियातेक के बीच नेशनल बैंक ओपन का खिताबी मुकाबला शुक्रवार को होगा। बुधवार को सेमीफाइनल में दूसरी वरीय रायबाकिना चौथी वरीय अमेरिका की कोको गफ को 5-7, 6-2, 6-2 से हराकर पहली बार फाइनल में पहुंचीं। दूसरे सेमीफाइनल में सातवीं वरीय और छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता स्वियातेक ने नौवीं वरीय युक्रेन की एलिना स्वितोलिना को 6-3, 1-6, 6-3 से शिकस्त दी। पुरुष वर्ग का फाइनल मौजूदा चैंपियन बेन शेल्टन और ब्रैंडन नाकाशीमा के बीच होगा। शेल्टन ने सेमीफाइनल में हमवतन अमेरिकी लर्नर टिएन को 6-2, 6-3 से हराया जबकि नाकाशीमा ने स्पेन के 19 वर्षीय राफेल जोडर को 7-6, 6-4 से मात देकर पहली बार एटीपी मास्टर्स 1000 के फाइनल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.