नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- राफेल प्री-क्वार्टर में, कोको अस्वस्थ होने के बावजूद जीतीं मैड्रिड। उभरते युवा टेनिस खिलाड़ी राफेल जोडर मैड्रिड ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। महिला वर्ग में अमेरिका की कोको गफ ने खराब तबीयत के बावजूद प्री-क्वार्टर में जगह बना ली। स्पेन के जोडर ने रविवार रात खेले गए मैच में 27वें वरीय ब्राजील के जोआओ फोंसेका को 7-6, 4-6, 6-1 से हरा दिया। दूसरी ओर कोको कोर्ट पर उल्टी करने के बावजूद चौथे दौर में पहुंच गई हैं। उन्होंने सोराना सिस्ट्रिया के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करके 4-6, 7-5, 6-1 से जीत दर्ज की। गफ ने दूसरे सेट में कोर्ट पर उल्टी कर दी थी जिससे वह असहज महसूस करने लगी थीं। इससे पहले शनिवार को विश्व में चौथे नंबर की खिलाड़ी इगा स्वियातेक अज्ञात बीमारी के कारण अमेरिकी खिलाड़ी एन ली के खिलाफ मैच...