नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को हर्षित राणा की जगह अपनी टीम में शामिल किया है। नवदीप और राणा दोनों टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में दिल्ली से खेलते हैं। राणा को टी-20 विश्व कप के अभ्यास मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी। उससे वह उबर नहीं पाए और आईपीएल से बाहर हो गए। नवदीप को कोलकाता ने 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने कुलवंत खजरोलिया को 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। वह पृथ्वीराज यारा की जगह लेंगे जो चोट के चलते लीग में नहीं खेल पाएंगे। कुलवंत इससे पहले गुजरात टाइटंस, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने उनके आठ मैचों में छह विकेट हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.