नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर से स्पष्टीकरण मांगा गया नई दिल्ली। बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी और सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर से गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। भिंडर को वैभव सूर्यवंशी के साथ स्मार्टफोन का उपयोग करते हुए देखा गया था। आईपीएल के एक पदाधिकारी ने कहा, इस बात पर भी विचार किया जाना चाहिए कि कुछ महीने पहले वे 'वेंटिलेशन सपोर्ट' पर थे और हो सकता है कि उन्होंने चिकित्सीय कारणों से इसका इस्तेमाल किया हो। हालांकि कुछ लोग इस बात से हैरान है कि प्रोटोकॉल के संबंध में मानक प्रक्रियाओं के पालन को उनकी स्वास्थ्य स्थिति से क्यों जोड़ा जा रहा है? यह भी पढ़ें- IPL 2026 में हार्दिक पंड्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.