खेल : राइजिंग स्टार्स गोल्फ में कार्तिक संयुक्त 12वें स्थान पर
नई दिल्ली, जून 1 -- राइजिंग स्टार्स गोल्फ में कार्तिक संयुक्त 12वें स्थान पर अल जदीदा (मोरक्को)। भारत के उभरते हुए गोल्फर कार्तिक सिंह ने यहां मोरक्को राइजिंग स्टार्स 2026 के अंतिम दौर में एक अंडर 71 का स्कोर बनाकर संयुक्त 12वां स्थान हासिल किया। आखिरी नौ होल में एक डबल बोगी और एक बोगी करने के बावजूद कार्तिक का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस बीच थाईलैंड के तानापत पिचैकूल ने बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी सिद्दीकुर रहमान को दो शॉट से हराकर खिताब जीता। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने तीसरे दौर में आठ अंडर 64 के स्कोर के बाद दो शॉट की बढ़त बना ली थी। उन्होंने अंतिम दौर में दो अंडर 70 का स्कोर बनाकर अपनी बढ़त को बरकरार रखा। उन्होंने कुल नौ अंडर का स्कोर बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.