नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- रांची रॉयल्स ने बंगाल टाइगर्स को हराया रांची। लूसिना वॉन डेर हेडे के दो गोल की मदद से रांची रॉयल्स ने महिला हॉकी इंडिया लीग में मंगलवार को यहां श्राची बंगाल टाइगर्स को 5-0 से शिकस्त दे दी। वॉन डेर हेडे ने 33वें और 57वें मिनट में गोल दागे जबकि हन्ना कोटर (10वें मिनट), ब्युटी डुंगडुंग (14वें मिनट) और संगीता कुमारी (44वें मिनट) ने भी रांची रॉयल्स की ओर से एक-एक गोल किया। रांची रॉयल्स ने शुरुआत से ही मैच में दबदबा बनाए रखा और श्राची बंगाल टाइगर्स को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.