खेल : रविवार को मनाया जाएगा राष्ट्रमंडल खेल दिवस
नई दिल्ली, मई 21 -- रविवार को मनाया जाएगा राष्ट्रमंडल खेल दिवस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल दिवस 24 मई को देश के 8,000 से अधिक स्थानों पर मनाया जाएगा। मुख्य आयोजन 2030 खेलों के मेजबान अहमदाबाद में होगा जिसमें खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी हिस्सा लेंगे। अहमदाबाद में होने वाले कार्यक्रम में हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर, बैडमिंटन स्टार तृप्ति मुरगुंडे, निशानेबाज अंजुम मोद्गिल और अभिनेता आयुष्मान खुराना सहित कई नामचीन खिलाड़ी नजर आएंगे। खेल मंत्रालय ने कहा, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री, सांसद और जन प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे जिससे खेलों में जन भागीदारी और मजबूत होगी। समारोह से पहले देशव्यापी क्विज प्रतियोगिता, रील बनाने की स्पर्धा और टॉर्च डिजाइन स्पर्धा का भी आयोजन माय भारत प्ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.