नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- यॉर्कशायर के लिए कुलदीप का ऑलराउंड प्रदर्शन लंदन। कुलदीप यादव ने यॉर्कशायर के लिए हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए एसेक्स के खिलाफ 60 रन देकर तीन विकेट लिए और उसके बाद 36 रन की उपयोगी पारी खेली। डॉम बेस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 80 रन बनाए। इन पारियों से यॉर्कशायर ने पहली पारी में 390 रन बनाए। कुलदीप जब बल्लेबाजी करने आए थे तो यॉर्कशायर के सात विकेट 281 रनों पर गिर चुके थे। वहां से उन्होंने बेस का साथ मिला। एसेक्स नें पहली पारी में 171 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में भी पांच विकेट 26 रन पर गंवा दिए थे। कुलदीप ने एसेक्स के शीर्ष और मध्य क्रम को परेशान किया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज पॉल वॉल्टर, तीसरे नंबर के बल्लेबाज और कप्तान टॉम वेस्ली के अलावा चार्ली एलिसन को आउट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...