नई दिल्ली, जून 13 -- यूरोप चरण में खुद को परखने उतरेगी भारतीय हॉकी टीम प्रो लीग यह भी पढ़ें- WT20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की बखिया उधेड़ेगी भारतीय टीम, ये रिकॉर्ड देख रह जाएंगे हैरान!नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला रोटरडम। भारतीय हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के रविवार से शुरू हो रहे यूरोप चरण के पहले मुकाबले में मेजबान नीदरलैंड्स से भिड़ेगी। इस टूर्नामेंट में उसका लक्ष्य इस साल होने वाले दो बड़े टूर्नामेंटों से पहले खुद को आंकने का होगा।महत्वपूर्ण मैच हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में लीग में नीदरलैंड्स के साथ जर्मनी से भी खेलेगी। टीम को जर्मनी से 17 और 18 जून को खेलना है जबकि उसके बाद 21 जून को फिर नीदरलैंड्स से मुकाबला होगा। नीदरलैंड्स के बाद भारतीय टीम लंदन जाएगी जहां 23 और 26 जून को पाकिस्तान से और 25 तथा 28 जून को इंग्लैंड से खेलना है। एशियाई खेल ...