नई दिल्ली, फरवरी 20 -- यूरोपा लीग : नॉटिंघम फॉरेस्ट प्लेऑफ में जीता लंदन। नॉटिंघम फॉरेस्ट फुटबॉल क्लब ने यूरोपा लीग प्लेऑफ के पहले चरण में फेनरबाचे को 3-0 से हरा दिया। फॉरेस्ट के लिए डिफेंडर मुरिलो, फॉरवर्ड इगोर जीसस और कप्तान मोर्गन गिब्स वाइट ने एक-एक गोल करके टीम को जीत दिलाई। वहीं सेल्टिक के मैनेजर मार्टिन ओनील को करियर के 1,000वें मैच में स्टुटगार्ट से 1-4 से हार मिली। विक्टोरिया प्लजन ने एथेंस में पैनाथिनाइकोस के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला। चैंपियंस लीग की तरह लीग चरण में शीर्ष आठ टीमें स्वत: ही अंतिम 16 में पहुंच गईं जबकि 9 से 24 नंबर की टीमें दो चरण के प्लेऑफ में खेलेंगी। दूसरा चरण अगले गुरुवार को होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.