नई दिल्ली, मार्च 31 -- यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस मुंबई। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथियंस को अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) में शामिल किया गया है। आयोजकों ने मंगलवार को लीग के सातवें सत्र से पहले यह घोषणा की। यूपी टीम के मालिक उद्यमी मुकेश शर्मा हैं। यूटीटी के सातवें सत्र का आयोजन जुलाई में गोवा में होगा जिसमें सात टीमें हिस्सा लेंगी। यह एकल राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा जिसमें हर टीम लीग चरण में एक बार हर दूसरी टीम के खिलाफ खेलेगी। कुल मुकाबलों की संख्या 24 होगी जो पिछले दो सत्र में 23 थी। जयपुर पैट्रियाट्स भी लीग का हिस्सा नहीं रही क्योंकि उसने फ्रेंचाइजी समझौते की शर्तों का बार-बार उल्लघंन किया और लगातार भुगतान में चूक की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...