नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- यूटीटी की नीलामी में कई शीर्ष खिलाड़ी शामिल नई दिल्ली। भारत के शीर्ष खिलाड़ी मानव ठक्कर, मानुष शाह और दीया चितले सहित देश और विदेश के कई शीर्ष खिलाड़ी अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) की अगले सप्ताह होने वाली नीलामी में शामिल होंगे। दिग्गज खिलाड़ी जी. सत्यन को दबंग दिल्ली टीटीसी ने और मनिका बत्रा को अहमदाबाद एपीएल पाइपर्स ने रिटेन किया है। नीलामी 28 अप्रैल को मुंबई में होगी जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के अलावा कई शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए भी बोली लगेगी। प्रतियोगिता 9 से 26 जुलाई तक गोवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में खेली जाएगी। डेम्पो गोवा चैलेंजर्स और पीबीजी पुणे जगुआर्स ने किसी भी खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया है। यह भी पढ़ें- तेनुघाट प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच 30 से दोनों फ्रेंचाइजी नई टीम यूपी...