नई दिल्ली, जनवरी 7 -- युनाइटेड कप : गफ ने अमेरिका को सेमीफाइनल में पहुंचाया पर्थ। कोको गफ ने ग्रुप चरण के एक मैच में हार को पीछे छोड़कर बुधवार को एकल और युगल मैच जीते। इससे मौजूदा चैंपियन अमेरिका ने यूनान को 2-1 से हराकर युनाइटेड कप टेनिस के सेमीफाइनल में जगह बना ली। गफ ने मारिया सकारी को 6-3, 6-2 से हराकर अमेरिका को 1-0 से बढ़त दिलाई। पर टेलर फ्रिट्ज पुरुष एकल में स्टेफानोस सिटसिपास से 4-6, 5-7 से हार गए। गफ ने इसके बाद क्रिश्चियन हैरिसन के साथ मिश्रित युगल में सिटसिपास और सकारी को 4-6, 6-4, 10-8 से हराकर अमेरिका की सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की। विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर की गफ इससे पहले ग्रुप चरण में अपने आखिरी एकल में विश्व में 42वें नंबर की जेसिका बौजास मानेरो से 6-1, 6-7, 0-6 0 से हार गईं थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...