नई दिल्ली, मार्च 19 -- युगल विश्व कप टेबल टेनिस अगले साल से बीजिंग। अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) 2027 से आईटीटीएफ युगल विश्व कप शुरू करेगा। इस टूर्नामेंट में पुरुषों, महिलाओं और मिश्रित युगल स्पर्धाओं का एक साथ आयोजन किया जाएगा। महासंघ ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस घोषणा से माना जा रहा है कि लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक टेबल टेनिस के युगल मुकाबले खेले जाएंगे। उनका यह कदम ओलंपिक की तैयारियों को मजबूत करने और युगल स्पर्धाओं को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। पुरुषों और महिलाओं का विश्व कप 2024 में वापस आया जबकि मिश्रित टीम विश्व कप 2023 में शुरू किया गया था। लॉस एंजिलिस में, पुरुषों और महिलाओं की युगल स्पर्धा एथेंस 2004 के बाद पहली बार ओलंपिक कार्यक्रम में वापसी करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.