नई दिल्ली, फरवरी 3 -- युगल रैंकिंग : भांबरी शीर्ष 20 में दूसरे भारतीय चंडीगढ़। भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी एटीपी रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। ताजा सूची में 33 साल के युकी दो स्थान चढ़कर 20वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे वह रोहन बोपन्ना के बाद शीर्ष 20 में जगह बनाने वाले पहले भारतीय पुरुष डबल्स खिलाड़ी बन गए हैं। स्वीडन के आंद्रे गोरान्सन के साथ जोड़ी बनाकर युकी साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर तक पहुंचे। इससे पहले युकी 2025 सत्र में न्यूजीलैंड के माइकल वीनस के साथ यूएस ओपन के सेमीफाइनल तक भी पहुंचे थे, जहां उन्हें चौथी वरीय ब्रिटिश जोड़ी जो सैलिसबरी और नील स्कूपस्की से हार का सामना करना पड़ा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.