नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- मौजूदा चैंपियन शिवम को हराकर आडवाणी सेमीफाइनल में लुधियाना। अनुभवी पंकज आडवाणी ने 10 गेंद की राष्ट्रीय पूल चैंपियनशिप में मौजूदा चैंपियन शिवम अरोड़ा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। आडवाणी ने शुक्रवार को एकतरफा मुकाबला 8-2 से जीता। अब उनका सामना पीएसपीबी के शाहबाज आदिल खान से होगा। आदिल ने पंजाब के सुमेश झांगड़ा को 8-2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल रेलवे के पुष्पेंदर सिंह और पंजाब के आयुष कुमार के बीच खेला जाएगा। पुष्पेंदर ने पंजाब के दिव्य शर्मा को 8-6 से हराया जबकि आयुष ने तेलंगाना के चेतन छाबड़ा को 8-7 से मात दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.