नई दिल्ली, जून 1 -- मोदी ने एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स में 19 पदक जीतने पर बधाई दी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स में 10 स्वर्ण पदकों सहित 19 पदक जीतने वाले भारतीय टीम को सोमवार को बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, यह उत्कृष्ट प्रदर्शन भारत के युवा एथलीटों के दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता को दर्शाता है। उम्मीद है कि यह उपलब्धियां आने वाले वर्षों में और भी कई युवा भारतीयों को खेल में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करेंगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, 19 पदक जीतने की आपकी उपलब्धि भारत की अपार खेल प्रतिभा का प्रमाण है, जो पूरे देश के अनगिनत खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। यह भी पढ़ें- खेत मजदूर की बेटी काजल वाजा ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता रजत ...