नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- मैराथन रिकॉर्ड धारी सावे ने खुद कराए डोप टेस्ट लंदन। दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले पहले धावक सैबेस्टियन सावे ने यह रिकॉर्ड बनाने से पहले खुद ही डोपिंग के कई परीक्षण करवा लिए। उन्हें उम्मीद है कि दुनिया के सामने साबित कर देंगे कि वह पूरी तरह से साफ-सुथरी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। कीनिया के इस 29 वर्षीय धावक ने रविवार को लंदन मैराथन में एक घंटे, 59 मिनट और 30 सेकंड का समय लेकर वह कारनामा कर दिखाया जिसे लंबे समय से असंभव माना जा रहा था। कीनिया में हाल के वर्षों में कई प्रमुख धावक डोपिंग के दोषी पाए गए जिनमें महिला मैराथन में विश्व रिकॉर्ड धारी रूथ चेपनगेटिच भी शामिल हैं जिन पर अक्तूबर में तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.