नई दिल्ली, अगस्त 14 -- मैदान में 'फंगस' फैलने के कारण फुटबॉल मुकाबला स्थगित विगो (स्पेन)। ला लिगा फुटबॉल टूर्नामेंट में सेल्टा विगो ने गुरुवार को अपने स्टेडियम के मैदान पर 'फंगस' के प्रकोप के कारण ओसासुना के साथ शुरुआती मुकाबला स्थगित कर दिया। लिगा ने कहा कि दोनों क्लब और स्पेनिश फुटबॉल महासंघ की सहमति के बाद खेल को स्थगित किया क्योंकि स्टेडियम में 'एक बीमारी' ने प्रभावित किया है। हालांकि, ओसासुना ने बाद में बयान में कहा कि वे मैच की नई तारीख, 27 अगस्त से सहमत नहीं हैं क्योंकि यह उनके हितों के खिलाफ है और 'दोनों क्लबों के बीच हुए पिछले समझौते' को रद्द करती है। दोनों क्लब 24 या 25 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अवकाश के दौरान खेलने के लिए सहमत हुए हैं, जिससे खिलाड़ियों को आराम करने का समय मिल जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...