खेल : मैत्री मैच में पुर्तगाल के फुटबॉलर कास्त्रो का निधन
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- मैत्री मैच में पुर्तगाल के फुटबॉलर कास्त्रो का निधन मालवीरा (पुर्तगाल)। पुर्तगाल के फुटबॉल खिलाड़ी क्वेविन कास्त्रो का एक मैत्री मैच के दौरान मैदान पर गिरने के बाद निधन हो गया। वह 25 वर्ष के थे। लिस्बन फुटबॉल संघ और उनके क्लब रियल स्पोर्ट क्लब ने शनिवार को कास्त्रो के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दिन में एस्त्रेला डी अमाडोरा के खिलाफ सत्र पूर्व मैच में कास्त्रो मैदान पर गिर पड़े थे। क्लब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, कास्त्रो सिर्फ एक खिलाड़ी से कहीं बढ़कर थे। वह हमारे परिवार का हिस्सा थे और सभी के दिलों पर छाप छोड़ गए। इंग्लैंड के उनके पूर्व क्लब वेस्ट ब्रोमविच एल्बियन ने कहा कि बर्नले के खिलाफ अगले मैच में 25वें मिनट में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी और खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर खेलेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.