खेल : मेसी ने गोल किया से इंटर मियामी ने ड्रॉ खेला
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- मेसी ने गोल किया से इंटर मियामी ने ड्रॉ खेला चेस्टर (अमेरिका)। लियोनेल मेसी ने एक गोल किया और एक गोल करने में मदद की। इससे इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ बुधवार को मैच 2-2 से ड्रॉ खेला। 21वें मिनट में मेसी के क्रॉस पर लुई सुआरेज ने हेडर से गेंद फॉरवर्ड डैनियल पिंटर की ओर बढ़ाई, जिन्होंने गोल करने में गलती नहीं की। फिर मेसी ने 26वें मिनट में 12 गज की दूरी से गोल दागा। यह पिता के निधन के बाद उनका पहला गोल था। मेसी ने इस सत्र में लीग के 17 मैचों में 13 गोल और नौ असिस्ट किए हैं। पहले हाफ में इंडियाना वासिलेव ने यूनियन को बढ़त दिलाई। फिर नील पियरे ने 58वें मिनट में स्कोर बराबर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.