नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- मेसी के लिए अर्जेंटीना में मैचों में एक मिनट तालियां बजेंगी ब्यूनस आयर्स। इस सप्ताह के आखिर में स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के सम्मान में सभी घरेलू मैचों के शुरुआती 10वें मिनट में खेल रोककर एक मिनट तालियां बजाई जाएंगी। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) ने बुधवार को यह घोषणा करते हुए बताया, जिन स्टेडियमों में वीडियो बोर्ड लगे हैं, उन पर मेसी के विदाई वाले वीडियो दिखाएंगे जाएंगे। यह वीडियो वही मोंटाज है जिसे मेसी की घोषणा के बाद एएफए के सोशल मीडिया चैनलों पर पोस्ट किया गया था। सोमवार को इंस्टाग्राम पर संन्यास की घोषणा करने वाले मेसी ने 2005 में राष्ट्रीय सीनियर टीम में पर्दापण किया था। वह अर्जेंटीना के लिए सर्वाधिक गोल (125 गोल) करने वाले खिलाड़ी बने और छह वर्ल्ड कप खेले, जिसमें 2022 में उन्हें जीत मिली।

हिंदी...