नई दिल्ली, अगस्त 6 -- मेसी के दो गोल से इंटर मियामी जीता मियामी। लियोनेल मेसी ने विश्व कप के बाद बुधवार को पहले दो गोल किए। इसकी मदद से इंटर मियामी ने लीग्स कप में एटलेटिको सान लुईस को 4-2 से हरा दिया। मेसी ने 11वें और 44वें मिनट में गोल किए। उनके अब लीग्स कप में 12 मैचों में 14 गोल हो गए हैं। टेलास्को सेगोविया और डिफेंडर माइकल ने भी गोल दागे। मेसी का विश्व कप के बाद यह दूसरा मैच था। 39 वर्षीय मेसी शनिवार को कोलंबस क्रू के खिलाफ ड्रॉ रहे मैच में 37 मिनट स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर खेले थे। वह मैच 2-2 से ड्रॉ रहा था जिसमें मेसी गोल नहीं कर सके थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...