खेल : मेसी के चार गोल से इंटर मियामी की बड़ी जीत
नई दिल्ली, अगस्त 30 -- मेसी के चार गोल से इंटर मियामी की बड़ी जीत मियामी। दिग्गज लियोनेल मेसी ने मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में पहली बार एक मैच में चार गोल दागे। इससे इंटर मियामी ने शनिवार को सीएफ मॉन्ट्रियल को 7-1 से करारी शिकस्त दी। मेसी ने इस दौरान दूसरे हाफ में तीन गोल किए और एक करने में मदद की। इंटर मियामी ने 20वें मिनट में कार्लोस कासेमिरो के हेडर से बढ़त बनाई लेकिन मॉन्ट्रियल ने 37वें मिनट में फैबियन हर्बर्स के गोल से बराबरी कर ली। मेसी ने 40वें मिनट में फ्री-किक पर गोल किया। यह सत्र में उनका 15वां गोल था। फिर मेसी ने 52वें मिनट, 83वें मिनट और इंजुरी टाइम के छठे मिनट में गोल किया। उके अलावा लुइस सुआरेज और रूकी अलेक्जेंडर शॉ ने भी एक-एक पहला गोल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.