खेल : मृदुल की हैट्रिक ने रेंगदाई को जीत दिलाई
नई दिल्ली, अगस्त 3 -- मृदुल की हैट्रिक ने रेंगदाई को जीत दिलाई इंफाल। मृदुल डोले की हैट्रिक की मदद से एफसी रेंगदाई ने सोमवार को डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में टीआरएयू एफसी को 4-3 से हरा दिया। मृदुल (14वें, 24वें और 79वें मिनट) के अलावा चोंगथम किशन सिंह (45 तीन मिनट) ने पदार्पण कर रहे एफसी रेंगदाई के लिए गोल किया। टीआरएयू एफसी के लिए चानम आकाश मैतेई (43वें मिनट), अफदल वरिक्कोडन (47वें मिनट), और लंचुंगरेई पामेई (67वें मिनट, आत्मघाती गोल) ने गोल किए। अब एफसी रेंगदाई दो मैच में छह अंक के साथ ग्रुप डी में शीर्ष पर पहुंच गई है। टीआरएयू एफसी की टीम एक अंक के साथ तीसरे पायदान पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.