नई दिल्ली, अगस्त 25 -- मुथैया, विटोरी के टिप्स से मदद मिली : जीशान नई दिल्ली। भारत के युवा लेग स्पिनर जीशान अंसारी ने कहा कि आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए दिग्गज स्पिनरों मुथैया मुरलीधरन और डेनियल वेटोरी से मिले सबक से उन्हें खेल निखारने में मदद मिली। ईशान किशन, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों के साथ अंडर-19 विश्व कप 2016 टीम का हिस्सा रहे जीशान के करियर में तब मोड़ आया जब आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स ने उन्हें टीम में शामिल किया। अंसारी ने कहा, उन्होंने ऐसी बातें बताईं जो पता नहीं थीं। अगर मैं उनसे मिली सीख पर अमल करता रहूंगा तो मेरा खेल बेहतर होता जाएगा। 26 वर्षीय अंसारी ने साथ ही बताया कि यूपी टी-20 में पीयूष चावला ने भी कुछ सलाह दी। वह भी बहुत मदद कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...