नई दिल्ली, जनवरी 11 -- मुंबई मैराथन में भाग लेंगे शीर्ष अंतरराष्ट्रीय धावक मुंबई। पिछले चरण के उप विजेता मेरहावी केसेटे (पुरुष वर्ग) और इथियोपिया की मेडिना डेमे आर्मिनो (महिला वर्ग) सहित इलीट एथलीट 18 जनवरी को होने वाली मुंबई मैराथन में हिस्सा लेंगे। विश्व एथलेटिक्स की गोल्ड लेबल की इस रोड रेस में पुरुषों और महिलाओं के वर्ग में पहले तीन स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: 50,000, 25,000 और 15,000 डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाएगी। मौजूदा रिकॉर्ड तोड़ने पर भी 15,000 डॉलर दिए जाएंगे। केसेटे पिछले साल बेरहाने टेसफे से पीछे दूसरे स्थान पर रहे थे। वह इस साल प्रबल दावेदारों में शुमार होंगे। युगांडा से 2023 विश्व चैंपियन विक्टर किपलागट, दक्षिण अफ्रीका के स्टीफन मोकोका और इथियोपिया के बाजेज्यू अस्मारे और टाडू अबाटे डेमे भी इसमें हिस्सा लेंगे।

ह...