खेल : मीतई ने स्वर्ण और सनापति ने रजत पदक जीता
नई दिल्ली, अगस्त 8 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। एन टोमचौ मीतेई और गुरु नायडु सनापति ने शनिवार को जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पुरुषों के 60 किलो वर्ग में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीता। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में चल रही चैंपियनशिप में दोनों भारतीय शीर्ष दो स्थानों पर रहे। भारत अब तक चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और दो रजत सहित तीन पदक जीत चुका है। दोनों भारतीय भारोत्तोलकों के बीच मुकाबला बेहद करीबी रहा। स्नैच में तीन किग्रा पीछे रहने के बावजूद टोमचौ ने क्लीन एंड जर्क में चार किग्रा की बढ़त हासिल की, जो अंत में निर्णायक साबित हुई। मीतेई कुल 266 किग्रा (स्नैच 116, क्लीन एंड जर्क 150 किलो) वजन उठाकर चैंपियन बने। सनापति ने कुल 265 किग्रा (स्नैच 119, क्लीन एंड जर्क 146 किलो) वजन उठाया। वह मीतेई से एक किलो वजन से पीछे रह गए। इससे पहले शुक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.