नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- मिनॉर को हरा सिनेर एटीपी फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में तूरिन। इटली के यानिक सिनेर ने एटीपी फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में पहुंच गए हैं। उन्होंने शनिवार को पहले सेमीफाइनल में एलेक्स डी मिनॉर को हरा दिया। विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज सिनेर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी को लगातार सेट में 7-5, 6-2 से हराकर दोनों खिलाड़ियों के बीच 13 मुकाबले में 13वीं जीत दर्ज की। सत्र के आखिरी टूर्नामेंट में घरेलू कोर्ट पर सिनेर के सामने खिताबी मुकाबले में कार्लोस अल्काराज और फेलिक्स ऑगर-अलिआसिमे के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता की चुनौती होगी। सिनेर और अल्काराज पिछले तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल में भिड़ चुके हैं। अल्काराज ने फ्रेंच ओपन खिताब जीता जबकि सिनेर ने विम्बलडन में अल्काराज को शिकस्त दी। पर अल्काराज ने यूएस ओपन में जीत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.