नई दिल्ली, अगस्त 22 -- मानुष उलटफेर का शिकार होने से बचे कानपुर। शीर्ष वरीय मानुष शाह को यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस के पुरुष एकल में शनिवार को अंतिम 32 में जगह बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी, जबकि महिला एकल में कई उलटफेर देखने को मिले। खिताब के दावेदार आरबीआई के मानुष को तमिलनाडु के एमआर बालमुरुगन ने कड़ी चुनौती दी। मानुष ने हालांकि 11-3, 11-3, 3-11, 7-11, 11-8 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। महिला एकल में आठवीं वरीय पीएसपीबी की सयाली वाणी भी इसका शिकार बनीं। तमिलनाडु की काव्यश्री बास्कर ने वापसी करते हुए सयाली को 9-11, 8-11, 11-7, 11-6, 11-7 से शिकस्त दी। यह भी पढ़ें- विवान व अथर्व और दिव्यांशी व अनन्या में होगी खिताबी भिड़ंत दूसरी वरीय पश्चिम बंगाल की सिंड्रेला दास रेलवे की स्नेहा भौमिक को 12-10, 8-11, 11-2, 7-11, 11-2 ...