खेल : माइकल नेसर अभ्यास के दौरान चोटिल हुए
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- माइकल नेसर अभ्यास के दौरान चोटिल हुए सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के एशेज हीरो, तेज गेंदबाज माइकल नेसर को अभ्यास के दौरान दाएं पैर की पिंडली में खिंचाव आ गया है। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि वे अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए फिट हो जाएंगे। 36 साल के नेसर को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू दो टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई 13-सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया था क्योंकि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड टीम में वापस आ गए थे। यह सीरीज अगले गुरुवार को डार्विन में शुरू हो रही है। नेसर एशेज में हीरो बनकर उभरे थे। उन्होंने 19.93 की औसत से 15 विकेट लिए थे, जिसमें गाबा में अपने घरेलू मैदान पर पहली बार टेस्ट में एक पारी में पांच विकेट लेना और मेलबर्न व सिडनी में दो बार चार-चार विकेट लेना शामिल था। यह भी पढ़ें- खेल : भारत के खिलाफ कोई अभ्यास मैच न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.