नई दिल्ली, मई 26 -- महिला फुटबॉल टीम ने मालदीव को 11-0 से रौंदा मडगांव (गोवा)। भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम ने 2026 सैफ चैंपियनशिप में जोरदार शुरुआत करते हुए मालदीव को 11-0 से रौंद दिया। इस चैंपियनशिप में यह भारत की सबसे बड़ी जीत है। सोमवार रात हुए मैच में अवेका सिंह ने चार जबकि प्रियंका देवी नोरेम और करश्मिा शिरवोइकर ने दो-दो गोल किए। प्यारी खाखा, ग्रेस डांगमेई और संगीता बसफोरे ने भी एक-एक गोल किया। महिला रैंकिंग में भारत 69वें स्थान पर है, जबकि मालदीव 167वें स्थान पर। इससे पहले दिन में, नेपाल ने ग्रुप ए में भूटान को 1-0 से हराया। इस जीत से भारत तीन अंकों के साथ ग्रुप बी में शीर्ष पर पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- खेल : महिला फुटबॉल टीम ने मालदीव को 11-0 से रौंदा उसका अगला मुकाबला 31 मई को इसी स्टेडियम में बांग्लादेश से होगा।

हिंदी हिन्दु...