नई दिल्ली, मार्च 24 -- महिला फुटबॉल टीम अगले महीने कीनिया से भिड़ेगी नई दिल्ली। भारतीय महिला फुटबॉल टीम अगले महीने फीफा अंतरराष्ट्रीय महिला मैच विंडो के दौरान नैरोबी में फीफा सीरीज 2026 के सेमीफाइनल में मेजबान कीनिया का सामना करेगी। दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना मलावी से होगा। दोनों मैच 11 अप्रैल को खेले जाएंगे। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने मंगलवार को कहा, सेमीफाइनल की विजेता और हारने वाली टीमें 15 अप्रैल को फाइनल और तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ में भिड़ेंगी। फीफा रैंकिंग में भारत चारों टीम में दूसरे स्थान पर (67वें) है। वह प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमों में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया (15वें) से पीछे है जबकि अफ्रीकी टीमें कीनिया और मलावी क्रमशः 133वें और 153वें स्थान पर हैं। फीफा सीरीज अंतरराष्ट्रीय मैत्री टूर्नामेंट है जिसकी शुरुआत 2024 मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.