नई दिल्ली, मार्च 18 -- महिला फुटबॉल : जापान-ऑस्ट्रेलिया में खिताबी भिड़ंत सिडनी। जापान की महिला फुटबॉल टीम ने बुधवार को यहां दक्षिण कोरिया पर 4-1 की जीत से महिला एशियाई कप के फाइनल में जगह बना ली जहां शनिवार को उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। सेमीफाइनल में रिको उएकी और माइका हमानो ने पहले हाफ में जापान को बढ़त दिलाई। 75वें मिनट में अनुभवी डिफेंडर साकी कुमागाई ने मोमोको तानिकावा की कॉर्नर किक पर हेडर से तीसरा गोल किया। जापान ने टूर्नामेंट में पहली बार गोल खाया जब 78वें मिनट में कांग चे-रिम ने करीब से जोरदार शॉट लगाते हुए गोल किया। जापान के लिए रेमिना चिबा ने 81वें मिनट में स्कोर 4-1 कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में गत चैंपियन चीन को 2-1 से हराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...