खेल : महिला प्रो गोल्फ : अमनदीप को वाणी पर दो शॉट की बढ़त
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- महिला प्रो गोल्फ : अमनदीप को वाणी पर दो शॉट की बढ़त होसुर (तमिलनाडु)। अमनदीप द्राल ने महिला प्रो गोल्फ टूर के नौंवे चरण में लगातार दूसरी बार 4-अंडर 68 का कार्ड खेलकर वाणी कपूर पर दो शॉट की बढ़त हासिल कर ली है। वाणी ने भी गुरुवार को दूसरे दौर में 68 का स्कोर किया। अमनदीप ने बिना बोगी दूसरा दौर खेला और दोनों हिस्सों में दो-दो बर्डी लगाईं। वाणी 70-68 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। वाणी ने भी अमनदीप की तरह ही कोई बोगी नहीं की। वह इती चौधरी (69-69) के साथ 6-अंडर 138 के स्कोर पर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। चार खिलाड़ी संयुक्त चौथे स्थान पर हैं जिनमें नयनिका सांगा (73-66) के अलावा जैस्मीन शेखर (72-67), अन्वी दहिया (70-69) और दुर्गा निटूर (69-70) शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.