नई दिल्ली, मार्च 2 -- महिला दिवस पर 250 जिलों में होंगी एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं नई दिल्ली। खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने सोमवार को घोषणा की कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 और 9 मार्च को देश भर के 250 जिलों की दो लाख से अधिक लड़कियां 'अस्मिता' एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। देश भर में 250 जगहों पर अंडर-13, 13-18 और 18 से अधिक के वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की रेस होंगी। हर जगह पांच तकनीकी अधिकारी, 10 स्वयंसेवक, एक प्रतियोगिता मैनेजर, एक पूर्व चैंपियन एथलीट और जिला युवा अधिकारी तैनात किया जाएगा। यह खेल मंत्रालय की पहल का हिस्सा है जो अहमदाबाद में 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों और भारत के ओलंपिक मेजबान बनने की कोशिश को ध्यान में रखते हुए महिला तकनीकी अधिकारियों का पूल बनाने की भी शुरुआत करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.