नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- महिला चैंपियंस लीग : बार्सिलोना लगातार आठवीं बार अंतिम-4 में बार्सिलोना। बार्सिलोना ने चिर प्रतिद्वंदी रियाल मैड्रिड को 6-0 से रौंदकर और गुरुवार को महिला चैंपियंस लीग फुटबॉल में लगातार आठवीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाकर रिकॉर्ड बना दिया। बार्सिलोना ने क्वार्टर फाइनल का पहला चरण 6-2 से जीता था। इस तरह से उसने कुल 12-2 के बड़े अंतर से जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीन बार की चैंपियन टीम बार्सिलोना के लिए दूसरे चरण में कैरोलिन ग्राहम हैनसेन ने दो गोल जबकि एलेक्सिया पुटेलस, इरेन पारेडेस, ईवा पजोर और एस्मी ब्रुग्ट्स ने एक-एक गोल किया। बार्सिलोना अब बायर्न म्यूनिख का सामना करेगा। दूसरे सेमीफाइनल में लियोनेस का मुकाबला मौजूदा चैंपियन आर्सेनल से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...