खेल : महिला गोल्फ टीम स्वर्ण पदक की दावेदार : प्रणवी
नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- महिला गोल्फ टीम स्वर्ण पदक की दावेदार : प्रणवी नई दिल्ली। भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स का मानना है कि भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक की मजबूत दावेदार है। इसके लिए अधिक से अधिक बर्डी के मौके बनाना अहम होगा। भारत खेलों में छह सदस्यीय गोल्फ दल उतारेगा। महिला टीम में अदिति अशोक, दीक्षा डागर और प्रणवी उर्स हैं जबकि पुरुष वर्ग में युवराज संधू, वीर अहलावत और सप्तक तलवार प्रतिनिधित्व करेंगे। मैसूर की 23 वर्षीय प्रणवी ने कहा, मैं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी। यह मुख्य रूप से व्यक्तिगत खेल है। इसलिए देश और टीम के लिए मैदान पर उतरना ऐसी चीज है, जिसका मैं इस साल बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। भारत ने पिछली बार पुरुष वर्ग में 2002 में शिव कपूर के जरिए स्वर्ण पदक जीता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.