नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया सर्वश्रेष्ठ टीम : गार्डनर सिडनी। स्टार ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर का मानना है कि भले ही ऑस्ट्रेलिया अभी टी-20 या वनडे चैंपियन न हो, इसके बावजूद वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेट टीम है। गार्डनर ने मंगलवार को क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा, कुछ समय में हम पर काफी दबाव है, इसके बावजूद मैं विश्वास के साथ कह सकती हूं कि दुनिया में हमारी टीम सर्वश्रेष्ठ है। ऑस्ट्रेलिया अगले साल फरवरी-मार्च में वनडे चैंपियन भारत की मेजबानी करेगा, जिसमें तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय, इतने ही वनडे और एक टेस्ट खेला जाएगा। गार्डनर ने कहा, भारत ने हाल में अच्छी क्रिकेट खेली है। विश्व कप से पहले वनडे सीरीज में उन्होंने हमें कड़ी टक्कर दी थी। फिर विश्व कप के सेमीफाइनल में भी वे हम पर हावी रहे थे। पर पिछले 12 से 18 महीनों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.