खेल : महिला क्रिकेट : श्रीलंका ने पाक से 24 साल में वनडे सीरीज जीती
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- महिला क्रिकेट : श्रीलंका ने पाक से 24 साल में वनडे सीरीज जीती हंबनतोता। श्रीलंकाई महिला टीम ने मंगलवार को पाकिस्तान से 24 साल में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत ली। उन्होंने तीसरा मैच आठ विकटे से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पाक टीम पहले 40 ओवर में 187 रन पर सिमट गई। फातिमा सना ने 41 और गुल फिरोजा ने 40 रन बनाए। मेजबान गेंदबाज कविशा दिलहारी और चामरी अटापट्टू ने तीन-तीन विकेट झटके। फिर श्रीलंकाई टीम ने 37.2 ओवर में दो विकेट पर 191 रन बनाकर जीत दर्ज की। हर्षिता समरविक्रमा ने नाबाद 71 और हसिनी परेरा ने नाबाद 50 रन बनाए। अटापट्टू 'प्लेयर ऑफ द मैच' जबकि समरविक्रमा 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुनी गईं। अब तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 31 जुलाई को दाम्बुला में होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.