नई दिल्ली, मार्च 2 -- महिला एशियाई कप में दक्षिण कोरिया से हारा ईरान गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया)। महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट में जहरा घनबारी की अगुआई वाली ईरान की टीम को दक्षिण कोरिया से हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा राजनीतिक हालात के मद्देनजर राष्ट्र गान के दौरान ईरान की खिलाड़ी उदास दिख रही थीं, हालांकि गोल्ड कोस्ट स्टेडियम में समर्थकों को देखकर उनके चेहरे पर मुस्कुराहट भी दिखी। पर 2022 महिला एशियाई कप की उप विजेता रही दक्षिण कोरिया की टीम ने 3-0 से जीत हासिल की। ईरान का अगला मैच गुरुवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगा। टूर्नामेंट में ईरान का लक्ष्य अगले साल ब्राजील में होने वाले महिला विश्व कप में जगह पक्की करना है। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया में उसे कम से कम क्वार्टर फाइनल में पहुचना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.